बुधवार को दोपहर 3 बजे जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल ग्राम धर्माउर पहुंचे। जहां उन्होंने विधायक कार्यालय में चित्रकोट विधायक विनायक गोयल से मुलाकात कर उन्हें दीपावली और गोवर्धन पूजा की बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की।इस दौरान विधायक विनायक गोयल ने बस्तर में शिक्षा व्यवस्था को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल से विस्तृत चर्चा की।