गोविंदगढ़: बगड़ तिराया पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया, देशी पिस्टल और थार गाड़ी बरामद
रामगढ़ क्षेत्र में बगड़ तिराया थाना पुलिस ने वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देशी पिस्टल और एक थार गाड़ी भी बरामद की है। शनिवार को दोपहर बारह बजे आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।