नौगढ़: सांसद जगदम्बिका पाल ने लोकसभा शून्यकाल में बढ़नी से देश के प्रमुख महानगरों के लिए नई रेल सेवाएँ शुरू करने की मांग की
आज लोकसभा के शून्यकाल में सिद्धार्थनगर के सांसद जगदम्बिका पाल ने बढ़नी रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड: BNY) से जुड़े एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय को सदन के समक्ष प्रभावशाली ढंग से उठाया।सांसद ने कहा कि बढ़नी भारत-नेपाल सीमा पर स्थित एक अत्यंत संवेदनशील और रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्टेशन है, जो अंतरराष्ट्रीय सीमा से मात्र 100–200 मीटर की दूरी पर स्थित है