बिजावर: बिजावर विधायक ने जटाशंकर धाम में किया अभिषेक-पूजन, क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना
शनिवार सुबह करीब 10 बजे बिजावर विधायक ने परिवार सहित पावन श्री जटाशंकर धाम पहुंचकर भगवान श्री जटाधारी महादेव के दर्शन किए और विधि-विधान से अभिषेक-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने बिजावर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना की। विधायक ने क्षेत्र के विकास, किसानों की समृद्धि, युवाओं की सफलता मांगी।