बेगूसराय: कारगिल भवन में DM की अध्य्क्षता में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हुई बैठक, दिए कई निर्देश
कारगिल भवन में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान मतदान बूथ का भौतिक निरीक्षण पर चर्चा हुई. इस दौरान डीएम ने सभी संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया के सभी मतदान बूथ का भौतिक निरीक्षण कर लें, साथ ही इस दौरान यह भी सुनिश्चित करने के मतदान बूथ पर पानी की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित हो.