बेगूसराय: व्यव्हार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन, ज़िला जज ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन
व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. जिसका विधिवत उद्घाटन जिला जज ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस मौके पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत प्रत्येक तीन महीने के अंदर लगाए जाते हैं. इस दौरान सभी सुलहनीय वादों का निपटारा किया जाता है.