बेगूसराय: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में कहा- कांग्रेस डूबती हुई नैया है, इसलिए सब भाग रहे हैं
केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह इन दिनों बेगूसराय के दौरे पर हैं. एक बार फिर उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कांग्रेस नेता को भाजपा में शामिल होने को लेकर कहा कि कांग्रेस डूबती नैया है इस पर कोई सवार होना नहीं चाहता है.