बेगूसराय: मंसूरचक में ज़मीनी विवाद में हुई मारपीट की घटना, दोनों पक्षों के लोग हुए घायल
मंसूरचक में जमीनी विवाद में मारपीट की घटना हुई. जहां दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए, सभी घायलों को सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है. इस संबंध में परिजन ने बताया कि घर के पास ही जमीन है. उसी को लेकर विवाद हो गया. इसी के दौरान मारपीट की घटना हुई. जहां एक पक्ष के रेणु देवी एवं रूपम कुमारी घायल हो गई. वहीं दूसरे पक्ष के लोग भी घायल हैं.