बेगूसराय: उत्पाद विभाग ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से 9 शराबियों को किया गिरफ्तार, सदर अस्पताल में हुई मेडिकल जांच
उत्पाद विभाग ने बेगूसराय के विभिन्न थाना क्षेत्र से 09 शराबियों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान सभी शराबियों को सदर अस्पताल बेगूसराय लाकर मेडिकल जांच कराया. बताते चले कि बिहार में शराबबंदी है बावजूद इसके कुछ लोग अवैध शराब कारोबार एवं शराब पीने का काम कर रहे हैं. ऐसे लोगों पर उत्पाद विभाग लगातार कार्रवाई कर रही है.