हरदोई: कोतवाली देहात में सामूहिक कुकर्म का मामला, पीड़ित की मां ने कहा- पुलिस बना रही सुलह का दबाव, नहीं हुई कार्रवाई
Hardoi, Hardoi | Feb 15, 2024 हरदोई के कोतवाली देहात में पुलिस द्वारा चोरी के शक में एक नाबालिग को हिरासत में लेकर हवालात में दो मुलजिमों से सामूहिक कुकर्म कराए जाने के मामले में पुलिस अब सुलह का दबाव बना रही है। पीड़ित की मां ने बताया कि एसपी से शिकायत के बाद कोई कार्रवाई तो नहीं हुई, लेकिन उनके घर दरोगा और सिपाही आए और पीड़िता से मामले में सुलह का दबाव बनाया है।