हरदोई: कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई उद्योग बन्धु एवं व्यापार बन्धु की बैठक
Hardoi, Hardoi | Feb 14, 2024 कलेक्ट्रेट सभागार में दोपहर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में उद्योग बन्धु एवं व्यापार बन्धु की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि उद्योगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाए। उन्होंने कहा कि नगर की सड़कों की मरम्मत का कार्य जल्द कराया जाए। नगर क्षेत्र में कचरे का प्रबंधन उचित तरीके से कराया जाए।