हरदोई: भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में लाभार्थी संपर्क अभियान लोकसभा कार्यशाला का आयोजन हुआ
Hardoi, Hardoi | Feb 15, 2024 भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर गुरुवार दोपहर लाभार्थी संपर्क अभियान लोकसभा कार्यशाला का आयोजन हुआ, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने और कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री अनुराग मिश्र ने किया।मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी एवं सदर लोकसभा प्रभारी दिनेश दुबे ने कार्यशाला को सम्बोधित किया।