हरदोई: रिजर्व पुलिस लाइन में एसपी ने 50 लोगों को उनके खोए मोबाइल सौंपे,साइबर सेल ने किए थे बरामद
Hardoi, Hardoi | Feb 15, 2024 गुरुवार दोपहर 3 बजे रिजर्व पुलिस लाइन में एसपी केशव चन्द्र गोस्वामी ने 50 लोगों के खोए हुए मोबाइल उन्हें सौंपें।दरसल जिन लोगों को मोबाइल सौंपे गए हैं उन लोगों में कुछ लोगों के मोबाइल गिर गए थे तो कुछ लोगों के गम हो गए थे।साइबर सेल द्वारा सर्विलांस के जरिये मोबाइल की लोकेशन पता की गई और फिर उन्हें बरामद किया गया।मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल गए।