Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka

आज सुबह 05//4/2026 का हाल है खाली सोसल‌ मिडीया पर होम डिलीवरी है ताजा जमीनी हकीकत कुछ औरी है लक्ष्मी गैस एजेंसी औरंगाबाद

Deo, Aurangabad | Apr 5, 2026

MORE NEWS

📍 औरंगाबाद में जनगणना-2027 के महत्वपूर्ण चरण की शुरुआत

🗂️ जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB)-2027 के लिए क्षेत्रीय कार्य के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आज योजना भवन, औरंगाबाद में जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

📅 17 से 24 जुलाई, 2026 तक आयोजित इस प्रशिक्षण में क्षेत्रीय कर्मियों एवं चार्ज पदाधिकारियों को जिला जनगणना हस्तपुस्तिका के अंतर्गत आंकड़ों के संग्रहण, एंड्रॉयड मोबाइल एप एवं वेब पोर्टल के उपयोग तथा क्षेत्रीय कार्य की तकनीकी एवं व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि जिले की सामाजिक एवं आधारभूत संरचना का व्यापक दर्पण है। इसमें प्रत्येक ग्राम एवं नगर में उपलब्ध नागरिक सुविधाओं का वैज्ञानिक एवं तथ्यात्मक विवरण संकलित किया जाता है, जो भविष्य की विकास योजनाओं, नीतियों एवं संसाधनों के प्रभावी नियोजन का आधार बनता है।

उन्होंने सभी क्षेत्रीय कर्मियों से अपील की कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ करें, ताकि जिले का प्रत्येक आंकड़ा सटीक, विश्वसनीय एवं गुणवत्तापूर्ण हो।

📌 01 अगस्त से 30 अगस्त, 2026 तक जिले के सभी ग्रामों एवं नगरों में क्षेत्रीय स्तर पर आंकड़ों का संग्रहण किया जाएगा। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता, संचार, परिवहन, बैंकिंग, विद्युत, ईंधन, भूमि उपयोग, सिंचाई, कृषि उत्पादन, विनिर्माण, स्लम एवं अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी एकत्र की जाएगी।

💻 सभी आंकड़ों का संकलन आधुनिक एंड्रॉयड मोबाइल एप एवं वेब पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा, जिससे पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित होगी।
सटीक जनगणना — सशक्त योजना, समृद्ध विकास और बेहतर भविष्य की आधारशिला।
#Aurangabad #Census2027 #DCHB2027 #DistrictCensusHandbook #जनगणना2027 #AurangabadBihar #AbhilashaSharma #GoodGovernance #DigitalGovernance #Bihar
Census India 2027 Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

📍 औरंगाबाद में जनगणना-2027 के महत्वपूर्ण चरण की शुरुआत 🗂️ जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB)-2027 के लिए क्षेत्रीय कार्य के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आज योजना भवन, औरंगाबाद में जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। 📅 17 से 24 जुलाई, 2026 तक आयोजित इस प्रशिक्षण में क्षेत्रीय कर्मियों एवं चार्ज पदाधिकारियों को जिला जनगणना हस्तपुस्तिका के अंतर्गत आंकड़ों के संग्रहण, एंड्रॉयड मोबाइल एप एवं वेब पोर्टल के उपयोग तथा क्षेत्रीय कार्य की तकनीकी एवं व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी। जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि जिले की सामाजिक एवं आधारभूत संरचना का व्यापक दर्पण है। इसमें प्रत्येक ग्राम एवं नगर में उपलब्ध नागरिक सुविधाओं का वैज्ञानिक एवं तथ्यात्मक विवरण संकलित किया जाता है, जो भविष्य की विकास योजनाओं, नीतियों एवं संसाधनों के प्रभावी नियोजन का आधार बनता है। उन्होंने सभी क्षेत्रीय कर्मियों से अपील की कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ करें, ताकि जिले का प्रत्येक आंकड़ा सटीक, विश्वसनीय एवं गुणवत्तापूर्ण हो। 📌 01 अगस्त से 30 अगस्त, 2026 तक जिले के सभी ग्रामों एवं नगरों में क्षेत्रीय स्तर पर आंकड़ों का संग्रहण किया जाएगा। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता, संचार, परिवहन, बैंकिंग, विद्युत, ईंधन, भूमि उपयोग, सिंचाई, कृषि उत्पादन, विनिर्माण, स्लम एवं अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी एकत्र की जाएगी। 💻 सभी आंकड़ों का संकलन आधुनिक एंड्रॉयड मोबाइल एप एवं वेब पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा, जिससे पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित होगी। सटीक जनगणना — सशक्त योजना, समृद्ध विकास और बेहतर भविष्य की आधारशिला। #Aurangabad #Census2027 #DCHB2027 #DistrictCensusHandbook #जनगणना2027 #AurangabadBihar #AbhilashaSharma #GoodGovernance #DigitalGovernance #Bihar Census India 2027 Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

Aurangabad, Bihar | Jul 17, 2026

🏗️ औरंगाबाद में न्यायिक एवं बाल संरक्षण अधोसंरचना को मिलेगी नई मजबूती

आज जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा ने औरंगाबाद अंचल में ऑब्जर्वेशन होम (Observation Home) एवं एक्साइज कोर्ट (Excise Court) के निर्माण हेतु संभावित स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान भूमि की उपलब्धता, पहुंच मार्ग, आधारभूत सुविधाएं, निर्माण की व्यवहार्यता तथा अन्य तकनीकी पहलुओं का गहन मूल्यांकन किया गया। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवश्यक मानकों के अनुरूप स्थलों का परीक्षण कर शीघ्र प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं, ताकि निर्माण कार्य की प्रक्रिया समयबद्ध रूप से आगे बढ़ सके।

📌 जिला पदाधिकारी के प्रमुख निर्देश 
✅ विवादरहित एवं उपयुक्त भूमि का चयन सुनिश्चित किया जाए।
 ✅ सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ आवश्यक औपचारिकताएं समय पर पूर्ण करें। 
✅ निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। 
✅ विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो।

ऑब्जर्वेशन होम के निर्माण से विधि से संघर्षरत किशोरों के पुनर्वास, संरक्षण एवं देखभाल की व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी, जबकि एक्साइज कोर्ट के निर्माण से उत्पाद अधिनियम से संबंधित मामलों के त्वरित, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी निष्पादन को नई गति मिलेगी।

विकसित अधोसंरचना • सुदृढ़ न्याय व्यवस्था • संवेदनशील प्रशासन
#Aurangabad #DistrictAdministration #AbhilashaSharma #ObservationHome #ExciseCourt #InfrastructureDevelopment
CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

🏗️ औरंगाबाद में न्यायिक एवं बाल संरक्षण अधोसंरचना को मिलेगी नई मजबूती आज जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा ने औरंगाबाद अंचल में ऑब्जर्वेशन होम (Observation Home) एवं एक्साइज कोर्ट (Excise Court) के निर्माण हेतु संभावित स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भूमि की उपलब्धता, पहुंच मार्ग, आधारभूत सुविधाएं, निर्माण की व्यवहार्यता तथा अन्य तकनीकी पहलुओं का गहन मूल्यांकन किया गया। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवश्यक मानकों के अनुरूप स्थलों का परीक्षण कर शीघ्र प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं, ताकि निर्माण कार्य की प्रक्रिया समयबद्ध रूप से आगे बढ़ सके। 📌 जिला पदाधिकारी के प्रमुख निर्देश ✅ विवादरहित एवं उपयुक्त भूमि का चयन सुनिश्चित किया जाए। ✅ सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ आवश्यक औपचारिकताएं समय पर पूर्ण करें। ✅ निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। ✅ विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो। ऑब्जर्वेशन होम के निर्माण से विधि से संघर्षरत किशोरों के पुनर्वास, संरक्षण एवं देखभाल की व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी, जबकि एक्साइज कोर्ट के निर्माण से उत्पाद अधिनियम से संबंधित मामलों के त्वरित, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी निष्पादन को नई गति मिलेगी। विकसित अधोसंरचना • सुदृढ़ न्याय व्यवस्था • संवेदनशील प्रशासन #Aurangabad #DistrictAdministration #AbhilashaSharma #ObservationHome #ExciseCourt #InfrastructureDevelopment CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Aurangabad, Bihar | Jul 17, 2026

🚨 साइबर अपराध के विरुद्ध औरंगाबाद प्रशासन सतर्क, जन-जागरूकता होगी और तेज़

📍 जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक श्री उपेंद्र नाथ वर्मा (भा.पु.से.) ने मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भाग लेकर साइबर अपराध की रोकथाम एवं शिकायतों के त्वरित निष्पादन की समीक्षा की।
बैठक में मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि प्रत्येक साइबर शिकायत पर समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन किया जाए।

✅ औरंगाबाद जिले में अब तक ₹2.58 लाख की राशि साइबर ठगी के पीड़ितों को वापस कराई जा चुकी है।
✅ साइबर अपराधों के विरुद्ध कार्रवाई के तहत 21 Law Enforcement Agency (LEA) अनुरोध/कार्रवाइयाँ जारी की गई हैं।
मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि— 🔹 प्रत्येक जिले में नियमित रूप से "साइबर मंगलवार" का आयोजन किया जाए।
🔹 विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएँ।
🔹 प्रत्येक जिले में साइबर शिकायतों के त्वरित निष्पादन हेतु Standard Operating Procedure (SOP) तैयार की जाए।
🔹 सभी थानों में सूचना प्रौद्योगिकी कार्यों के लिए आईटी सब-इंस्पेक्टर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
🔹 साइबर मुख्यालय की 24×7 हेल्पलाइन के माध्यम से पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाए।

📢 औरंगाबाद जिला प्रशासन नागरिकों से अपील करता है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक, ओटीपी या ऑनलाइन लेन-देन से पहले सतर्क रहें। साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत संबंधित हेल्पलाइन या स्थानीय पुलिस से संपर्क करें।

सतर्क रहें • सुरक्षित रहें • साइबर अपराध को मिलकर रोकें।
#Aurangabad #CyberSafety #CyberSuraksha #CyberTuesday #DigitalSafety #CyberCrime #Bihar #DistrictAdministration #AbhilashaSharma #SafeDigitalIndia 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

🚨 साइबर अपराध के विरुद्ध औरंगाबाद प्रशासन सतर्क, जन-जागरूकता होगी और तेज़ 📍 जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक श्री उपेंद्र नाथ वर्मा (भा.पु.से.) ने मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भाग लेकर साइबर अपराध की रोकथाम एवं शिकायतों के त्वरित निष्पादन की समीक्षा की। बैठक में मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि प्रत्येक साइबर शिकायत पर समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन किया जाए। ✅ औरंगाबाद जिले में अब तक ₹2.58 लाख की राशि साइबर ठगी के पीड़ितों को वापस कराई जा चुकी है। ✅ साइबर अपराधों के विरुद्ध कार्रवाई के तहत 21 Law Enforcement Agency (LEA) अनुरोध/कार्रवाइयाँ जारी की गई हैं। मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि— 🔹 प्रत्येक जिले में नियमित रूप से "साइबर मंगलवार" का आयोजन किया जाए। 🔹 विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएँ। 🔹 प्रत्येक जिले में साइबर शिकायतों के त्वरित निष्पादन हेतु Standard Operating Procedure (SOP) तैयार की जाए। 🔹 सभी थानों में सूचना प्रौद्योगिकी कार्यों के लिए आईटी सब-इंस्पेक्टर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। 🔹 साइबर मुख्यालय की 24×7 हेल्पलाइन के माध्यम से पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाए। 📢 औरंगाबाद जिला प्रशासन नागरिकों से अपील करता है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक, ओटीपी या ऑनलाइन लेन-देन से पहले सतर्क रहें। साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत संबंधित हेल्पलाइन या स्थानीय पुलिस से संपर्क करें। सतर्क रहें • सुरक्षित रहें • साइबर अपराध को मिलकर रोकें। #Aurangabad #CyberSafety #CyberSuraksha #CyberTuesday #DigitalSafety #CyberCrime #Bihar #DistrictAdministration #AbhilashaSharma #SafeDigitalIndia Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

Aurangabad, Bihar | Jul 17, 2026

🌾 खरीफ विपणन मौसम 2025-26 | धान अधिप्राप्ति एवं CMR आपूर्ति की प्रगति की जिला पदाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा

जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में खरीफ विपणन मौसम 2025-26 अंतर्गत धान अधिप्राप्ति एवं कस्टम मिल्ड राइस (CMR) आपूर्ति की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में बताया गया कि जिले में 1,80,901.847 मीट्रिक टन धान अधिप्राप्ति के विरुद्ध 1,23,142.610 मीट्रिक टन CMR की आपूर्ति की देयता निर्धारित है। इसके विरुद्ध अब तक 1,08,568.770 मीट्रिक टन CMR भारतीय खाद्य निगम (FCI) को उपलब्ध कराया जा चुका है, जो कुल लक्ष्य का 88.17 प्रतिशत है। वर्तमान में 14,573.835 मीट्रिक टन CMR की आपूर्ति शेष है।

📊 प्रगति एक नज़र में 🌾 कुल धान अधिप्राप्ति : 1,80,901.847 मीट्रिक टन 🏆 कुल CMR देयता : 1,23,142.610 मीट्रिक टन ✅ अब तक CMR आपूर्ति : 1,08,568.770 मीट्रिक टन 📈 लक्ष्य प्राप्ति : 88.17% ⏳ शेष CMR : 14,573.835 मीट्रिक टन

धान की श्रेणीवार उपलब्धि
🌾 Raw धान • देयता : 34,110 मीट्रिक टन • आपूर्ति : 27,608 मीट्रिक टन • उपलब्धि : 80.93%
🌾 Parboiled धान • देयता : 88,614 मीट्रिक टन • आपूर्ति : 80,960.770 मीट्रिक टन • उपलब्धि : 91.36%
समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों, जिला आपूर्ति विभाग, राज्य खाद्य निगम के अधिकारियों एवं राइस मिल संचालकों को निर्देश दिया कि शेष CMR की आपूर्ति निर्धारित समय-सीमा के भीतर हर हाल में पूर्ण कराई जाए। जिन प्रखंडों एवं राइस मिलों की प्रगति अपेक्षाकृत कम है, उनकी नियमित मॉनिटरिंग करते हुए आवश्यक समन्वय स्थापित किया जाए, ताकि आपूर्ति कार्य में और तेजी लाई जा सके।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों के हितों की रक्षा, धान अधिप्राप्ति प्रक्रिया की पारदर्शिता तथा समयबद्ध CMR आपूर्ति राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।

🌾 जिला प्रशासन, औरंगाबाद किसानों के हितों की सुरक्षा, खाद्यान्न आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा राज्य सरकार के निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
#Aurangabad #AurangabadBihar #DistrictAdministration #DMAurangabad #AbhilashaSharma #PaddyProcurement #CMRSupply #KharifMarketingSeason2025_26 #FoodSecurity #BiharGovernment
Co-operative Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

🌾 खरीफ विपणन मौसम 2025-26 | धान अधिप्राप्ति एवं CMR आपूर्ति की प्रगति की जिला पदाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में खरीफ विपणन मौसम 2025-26 अंतर्गत धान अधिप्राप्ति एवं कस्टम मिल्ड राइस (CMR) आपूर्ति की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि जिले में 1,80,901.847 मीट्रिक टन धान अधिप्राप्ति के विरुद्ध 1,23,142.610 मीट्रिक टन CMR की आपूर्ति की देयता निर्धारित है। इसके विरुद्ध अब तक 1,08,568.770 मीट्रिक टन CMR भारतीय खाद्य निगम (FCI) को उपलब्ध कराया जा चुका है, जो कुल लक्ष्य का 88.17 प्रतिशत है। वर्तमान में 14,573.835 मीट्रिक टन CMR की आपूर्ति शेष है। 📊 प्रगति एक नज़र में 🌾 कुल धान अधिप्राप्ति : 1,80,901.847 मीट्रिक टन 🏆 कुल CMR देयता : 1,23,142.610 मीट्रिक टन ✅ अब तक CMR आपूर्ति : 1,08,568.770 मीट्रिक टन 📈 लक्ष्य प्राप्ति : 88.17% ⏳ शेष CMR : 14,573.835 मीट्रिक टन धान की श्रेणीवार उपलब्धि 🌾 Raw धान • देयता : 34,110 मीट्रिक टन • आपूर्ति : 27,608 मीट्रिक टन • उपलब्धि : 80.93% 🌾 Parboiled धान • देयता : 88,614 मीट्रिक टन • आपूर्ति : 80,960.770 मीट्रिक टन • उपलब्धि : 91.36% समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों, जिला आपूर्ति विभाग, राज्य खाद्य निगम के अधिकारियों एवं राइस मिल संचालकों को निर्देश दिया कि शेष CMR की आपूर्ति निर्धारित समय-सीमा के भीतर हर हाल में पूर्ण कराई जाए। जिन प्रखंडों एवं राइस मिलों की प्रगति अपेक्षाकृत कम है, उनकी नियमित मॉनिटरिंग करते हुए आवश्यक समन्वय स्थापित किया जाए, ताकि आपूर्ति कार्य में और तेजी लाई जा सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों के हितों की रक्षा, धान अधिप्राप्ति प्रक्रिया की पारदर्शिता तथा समयबद्ध CMR आपूर्ति राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। 🌾 जिला प्रशासन, औरंगाबाद किसानों के हितों की सुरक्षा, खाद्यान्न आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा राज्य सरकार के निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। #Aurangabad #AurangabadBihar #DistrictAdministration #DMAurangabad #AbhilashaSharma #PaddyProcurement #CMRSupply #KharifMarketingSeason2025_26 #FoodSecurity #BiharGovernment Co-operative Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

Aurangabad, Bihar | Jul 17, 2026

📍 जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान, जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता

आज जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में सात निश्चय-3 के अंतर्गत "सबका सम्मान – जीवन आसान" पहल के तहत जनता दरबार का आयोजन कर आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना।

🔹 जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
🔹 प्राप्त परिवादों में दाखिल-खारिज, अतिक्रमण, राशन कार्ड, भूमि विवाद, सड़क एवं नाली-गली निर्माण, जमाबंदी, भूमि मापी, एलपीसी, पैक्स, इंदिरा आवास, आंगनबाड़ी बहाली, मानदेय भुगतान, अनुग्रह अनुदान सहित अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल रहे।
🔹 सभी आवेदनों को विधिवत पंजीकृत कर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु अग्रसारित किया गया।
🔹 जिला पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक परिवाद का समयबद्ध, निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं न्यायसंगत निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
🔹 उन्होंने यह भी कहा कि लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर आम नागरिकों को अनावश्यक विलंब से बचाया जाए।
औरंगाबाद जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान, पारदर्शी प्रशासन एवं जनसेवा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

#Aurangabad #AurangabadBihar #JantaDarbar #SabkaSammanJeevanAasaan #SaatNishchay3 #GoodGovernance #PublicService #DistrictAdministration #AbhilashaSharma
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

📍 जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान, जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता आज जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में सात निश्चय-3 के अंतर्गत "सबका सम्मान – जीवन आसान" पहल के तहत जनता दरबार का आयोजन कर आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। 🔹 जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। 🔹 प्राप्त परिवादों में दाखिल-खारिज, अतिक्रमण, राशन कार्ड, भूमि विवाद, सड़क एवं नाली-गली निर्माण, जमाबंदी, भूमि मापी, एलपीसी, पैक्स, इंदिरा आवास, आंगनबाड़ी बहाली, मानदेय भुगतान, अनुग्रह अनुदान सहित अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल रहे। 🔹 सभी आवेदनों को विधिवत पंजीकृत कर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु अग्रसारित किया गया। 🔹 जिला पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक परिवाद का समयबद्ध, निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं न्यायसंगत निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। 🔹 उन्होंने यह भी कहा कि लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर आम नागरिकों को अनावश्यक विलंब से बचाया जाए। औरंगाबाद जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान, पारदर्शी प्रशासन एवं जनसेवा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। #Aurangabad #AurangabadBihar #JantaDarbar #SabkaSammanJeevanAasaan #SaatNishchay3 #GoodGovernance #PublicService #DistrictAdministration #AbhilashaSharma Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

Aurangabad, Bihar | Jul 17, 2026