आंगनवाड़ी केंद्र निरसू में आयोजित हुआ बाल मेला
Bushahr Today TV
रामपुर बुशहर। आंगनवाड़ी केंद्र निरसू की दोनों आंगनवाड़ियों द्वारा नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए बाल मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत दत्तनगर की प्रधान वीना नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
बाल मेले के दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की मासूमियत, प्रतिभा और उत्साह ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान किया गया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान वीना नेगी ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह के कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों में संस्कार, आत्मविश्वास और प्रतिभा निखारने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि बाल मेले जैसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उनकी रचनात्मक क्षमता और प्रतिभा को सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे कार्यक्रम बच्चों के समग्र विकास में सहायक सिद्ध होते हैं।
Rampur, Shimla | Aug 21, 2026