कोलायत: गजनेर पुलिस ने 24 घंटे में दुष्कर्म मामले का पर्दाफाश किया, दो आरोपियों को गिरफ्तार, वीडियो बनाने का आरोप
गजनेर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक गंभीर मामले का महज 24 घंटे में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है और मामले में गहन पूछताछ जारी है। तीन अप्रैल को पीडिता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय बीकानेर में रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।