रफीगंज: महराजगंज एवं बस स्टैंड में भीषण जाम से लोग बेहाल, गर्मी में घंटों फंसे रहे राहगीर
रफीगंज शहरी क्षेत्र की मुख्य सड़क पर लगातार लग रहे जाम से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शनिवार सुबह एक बार फिर शहर का नजारा जाम से जूझता नजर आया, जहां भीषण गर्मी में लोग त्राहिमाम करते दिखे। बताया जाता है कि शिवगंज–रफीगंज–गोह होते हुए पटना तक जाने वाली मुख्य सड़क रफीगंज शहर से होकर गुजरती है, जिस कारण यहां वाहनों का दबाव काफी अधिक रहता है। खासकर बस