नौगावां सादात: नौगांवा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया, बंदूक व कारतूस बरामद
नौगावां सादात थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 312 बोर की बंदूक और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया।