उदवंत नगर: असनी गांव चंचल टोला निवासी अग्निवीर आर्मी जवान की ट्रेन से गिरकर हुई मौत, जवान जम्मू-कश्मीर के राजौरी में पोस्टेड था
दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा एवं कुल्हड़िया स्टेशन के बीच अप लाइन पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में अग्निवीर आर्मी जवान की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह वह घर से यह कहकर निकला कि वह दानापुर आर्मी कैंटीन जा रहा है, लेकिन रास्ते में यह हृदयविदारक हादसा हो गया। देर शाम को स्थानीय ग्रामीणों और रेल पुलिस द्वारा घटना की सूचना परिजनों को दी गई।