बागपत: गौसपुर गांव की महिला ने तमंचा लगाकर धमकी देने और जान से मारने की नीयत से गला घोटने का आरोप लगाया, SP से की शिकायत
Baghpat, Bagpat | Jul 24, 2025 गुरुवार को करीब 11 बजे थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र के गौसपुर गांव निवासी महिला आसमा के मुताबिक एक परिवार उनसे रंजिश रखता है। रंजिश के चलते गत 18 जुलाई की रात अपने बेटी के साथ घर पर सोई हुई थी। आरोप है कि एक परिवार के तीन सदस्य तमंचा और चाकू लेकर घर में घुस गए। उन्होंने तम़चा और चाकू लगाकर धमकी दी। इतना ही नहीं जान से मारने की नीयत से उसका गला घोट दिया।