सरदारपुर: राजगढ़ में भाजपा के आत्मनिर्भर भारत अभियान को लेकर कार्यशाला संपन्न हुई
राजगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के आत्म निर्भर भारत अभियान को लेकर राजगढ़ नगर मंडल की कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यशाला में आत्मनिर्भर भारत अभियान के प्रभारी दीपक शर्मा मुख्य रूप से शामिल हुए। कार्यशाला में उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत हम सभी को स्वेदशी वस्तुओ को बढ़ावा देना है।