सरदारपुर: अमझेरा में लव जिहाद का मामला: अमीर शेख ने अनिल बनकर महिला से किया दुष्कर्म
अमझेरा क्षेत्र में धर्म परिवर्तन के दबाव और दुष्कर्म का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने आरोपी अमीर शेख को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश निवासी अमीर शेख ने अपना नाम 'अनिल' बताकर महिला से दोस्ती की और शादी का झांसा दिया। आरोपी ने महिला को बहला-फुसलाकर पुलिया के पास बने प्रतीक्षालय पर ले जाकर दुष्कर्म किया।