सरदारपुर: ग्राम लाबरिया से किशोरी का अपहरण कर अज्ञात बदमाश ले गया, राजोद थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया
ग्राम लाबरिया में अज्ञात बदमाश किशोरी के अपहरण कर ले गया। मामले में राजोद थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाश पर प्रकरण दर्ज किया है। राजोद थाना पुलिस को फरियादी द्वारा दर्ज करवाई गई रिपोर्ट में बताया कि अज्ञात बदमाश ग्राम लाबरिया में उसके घर से किशोरी को बहला फुसलाकर कर भगाकर ले गया।