कटनी नगर: खेत की मेढ़ पर ट्रैक्टर पलटा, चालक घायल, रीठी थाना अंतर्गत गुड़हर गांव में घटना
रीठी थाना अंतर्गत गुड़हर गाँव में एक ट्रैक्टर पलटने से चालक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार भानकुमार लोधी 40 वर्ष अपने खेत मे टैक्टर से कार्य कर रहे थे इसी दौरान खेत की मेढ़ में ट्रैक्टर चढ़ाने के दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें चालक घायल हुआ है। घटना आज बुधवार दोपहर 3:50 मिनट की बताई जा रही है। घायल जिला अस्पताल में इलाजरत है।