लोहरदगा: बरही में अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने पहचान के लिए अपील की
लोहरदगा जिला के बरही क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक अज्ञात बुजुर्ग की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतक की अब तक पहचान नहीं