भरनो: भरनो में दो बाइकों की टक्कर में 5 घायल, एक गंभीर हालत में रिम्स रेफर
Bharno, Gumla | Apr 16, 2026 एनएच-23 रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर भरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत मलगो मोड़ के समीप बीते देर रात को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।जिसमें दो बाइकों की आमने-सामने सीधी टक्कर में कुल पांच लोग घायल हो गए।घटना के बाद मौके पर पहुंची भरनो थाना की गश्ती दल की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को भरनो अस्पताल पहुंचाया।