छतरपुर नगर: छतरपुर में मानव अधिकार आयोग की सख्त बैठक, लंबित मामलों को 15 दिन में निपटाने के निर्देश
गुरुवार की दोपहर करीब 1 बजे छतरपुर में राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने लंबित मामलों की समीक्षा कर अधिकारियों को 7 से 15 दिन में निराकरण के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर से जुड़े 45-50 और पुलिस के 15 प्रकरणों पर चर्चा हुई। साथ ही अधिकारियों को फटकार लगाते हुए नए 14 आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।