झांसी: पंचवटी कॉलोनी के रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे फाटक खोलने के विवाद में गुंडई, गेटमैन को पीटा, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Oct 10, 2025 झांसी-कानपुर रेल मार्ग पर पंचवटी कॉलोनी के पास रेलवे क्रॉसिंग पर गुरुवार रात को शर्मनाक घटना सामने आई। ट्रेन गुजरने के कारण फाटक बंद था, लेकिन बाइक सवार दो युवकों को यह मंज़ूर नहीं था। फाटक खोलने को लेकर हुए विवाद में दोनों युवकों ने गेटमैन अतुल दुबे के साथ सरेआम मारपीट की और गंदी गालियां दीं। चौंकाने वाली बात यह रही कि राहगीर तमाशा देखते रहे।