पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे कॉलोनी स्थित पुराने रेलवे केबिन के पास रविवार सुबह चटाई में लिपटा एक अज्ञात शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने तेज दुर्गंध आने पर जब आसपास खोजबीन की तो झाड़ियों के बीच चटाई में लिपटा शव दिखाई दिया। शव का एक पैर बाहर नजर आ रहा था। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।