बरेली: हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद में रंजिश के चलते दबंगों ने एक व्यक्ति के साथ की मारपीट, पुलिस से की गई शिकायत
हाफिजगंज के गांव औरंगाबाद के रहने वाले युधिष्ठिरपाल ने जिला अस्पताल में बताया कि पड़ोस के रहने वाले व्यक्तियों से उनकी रंजिश चल रही है जिसको लेकर उनकी कहासुनी होने पर उन्होंने उनके ऊपर लाठी डंडों से जमकर हमला बोल दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और थाना पुलिस के मामले की शिकायत की गई है।