जहानाबाद: प्रेमी के अश्लील वीडियो वायरल करने पर जहानाबाद की युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी तय होने पर घटना को अंजाम
जहानाबाद के हुलासगंज थाना क्षेत्र की एक युवती ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवती अपने प्रेमी की ओर से अश्लील वीडियो वायरल करने के कारण मानसिक तनाव में थी। बताया गया कि युवती की शादी कहीं और तय होने के बाद विवाद बढ़ा था और पंचायत में समझौता भी हुआ था। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।