मोहनपुर: देवीपुर के नेपोडीह गांव में जलावन लकड़ी को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पति-पत्नी गंभीर घायल
देवीपुर के नेपोडीह गांव में जलावन लकड़ी को लेकर शुक्रवार शाम 6:00 बजे दो पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें पति-पत्नी दोनों घायल हो गए घटना के संबंध में घायल कुसमी कुमारी के पति नकुल मंडल ने बताया कि घर के बगल में लकड़ी रखी हुई थी जिसको लेने के लिए उसकी पत्नी गई तो भैया और भाभी द्वारा लड़ाई झगड़ा शुरू कर दिया गया जिसको रोकने पर लाठी डंडे से मारपीट करने लगे।