सांगानेर: ACB ने पूर्व कैबिनेट मंत्री महेश जोशी को शादी की सालगिरह पर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, 5 दिन की डिमांड भेजी
भष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने पूर्व मंत्री महेश जोशी को जयपुर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया है। जल जीवन मिशन (JJM) में हुए करीब 900 करोड़ रुपए के घोटाले में एसीबी की SIT ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार आज ही जोशी की शादी की सालगिरह भी है। DIG डॉ. रामेश्वर सिंह ने बताया- ACB SIT की टीम उसके आवास पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर कोर्टमें पेश किया गया।