बिलासपुर: ग्राम डिबडिबा में युवक की हुई मौत
मंगलवार को दोपहर 12 बजे जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जानकारी के अनुसार थाना बिलासपुर क्षेत्र के ग्राम डिबडिबा निवासी 22 वर्षीय अरविंद साहनी भाइयों के विवाद में चोट लगने से घायल हो गए थे। परिजनों ने बताया कि सोमवार को दोपहर तीन बजे दवाई के ऊपर से शराब पी ली। हो सकता है कि इसी कारण मौत हुई है। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जा रहा है।