रॉबर्ट्सगंज: पुलिस लाइन में एडिशनल एसपी ने यक्ष ऐप को लेकर पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक
सोनभद्र पुलिस ने बीट पुलिसिंग को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।पुलिस लाइन कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में रविवार दोपहर 12 बजे अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन श ऋषभ रुणवाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को Yaksh App के उपयोग की जानकारी दी,उन्होंने बताया कि ऐप के जरिए क्षेत्र की गतिविधियों, संदिग्ध व्यक्तियों और महत्वपूर्ण सूचनाओं की निगरानी तेज हो सकेगी।