इटावा: फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत मेहरा फाटक के पास बीमारी से तंग आकर युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, मचा कोहराम
Etawah, Etawah | May 9, 2026 फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेहरा फाटक के पास शनिवार को एक युवक ने ट्रेन की चपेट में आकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुँची पुलिस ने मृतक की जेब से मिले मोबाइल नंबरों के जरिए परिजनों को सूचित किया। शिनाख्त होने पर पता चला कि युवक लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहा था, जिससे परेशान होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। 1 बजे पीएम कराया।