पातेपुर: मालपुर SBI कर्मी के सेवानिवृत्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित, कर्मियों ने उनके कार्यकाल को किया याद
पातेपुर के मालपुर स्थित SBI शाखा में पदस्थापित कर्मी चुल्हाई महतो के सेवानिवृत्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता मुखिया जीबच्छ राय ने की। शनिवार की शाम 6 बजे से आयोजित कार्यक्रम में शाखा के उप प्रबंधक राकेश रंजन ने कर्मी के साथ बिताए समय को याद कर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान जनप्रतिनिधि के सत्व अन्य लोग मौजूद रहे।