रॉबर्ट्सगंज: सपा के पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने रेलवे क्रासिंग मार्ग बंद नहीं करने की मांग की, कहा- वैकल्पिक मार्ग होना चाहिए
बग़ैर वैकल्पिक व्यवस्था बनाए राबर्ट्सगंज खलियारी मार्ग रेलवे क्रॉसिंग को बंद न किया जाए।उपरोक्त मांग पूर्व विधायक एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अविनाश कुशवाहा ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर किया।उन्होंने कहा कि उपरोक्त प्रांतीय राजमार्ग मार्ग यूपी एमपी एवं बिहार राज्य को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है जिस पर हजारों लोगों का आवागमन है।