कालपी: कालपी में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के बयान पर प्रदेश सचिव ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुईं'
Kalpi, Jalaun | Jul 3, 2026 उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद द्वारा कालपी में आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मंच से पार्टी के प्रदेश सचिव को फटकार लगाने का मामला तूल पकड़ गया है। घटना के बाद शुक्रवार दोपहर 4 बजे प्रदेश सचिव ने कहा कि मंत्री की अपमानजनक टिप्पणी से कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं। कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान संगठन की मजबूती होती है।