अनूपगढ़: सरकार के निर्देशानुसार अनूपगढ़ के गांव कामरानिया में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया
21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर सरकार के द्वारा योग प्रशिक्षण शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है। योग प्रशिक्षक सुनील कुमार ने आज गुरुवार शाम 4 बजे बताया कि गांव कमरानिया में भी योग प्रशिक्षण के दौरान ग्रामीणों को योग का प्रशिक्षण दिया गया और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का घर-घर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।