अनूपगढ़: अनूपगढ़ पुलिस थाने का एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने किया घेराव, घेराव के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुआ टकराव
एसएफआई के जिलाध्यक्ष सुदेश बिश्नोई ने एएसआई कालूराम मीना व कांस्टेबल श्रवण पर मारपीट के आरोप लगाए थे। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आज गुरुवार दोपहर 12 बजे पुलिस थाने का घेराव किया। घेराव के दौरान कार्यकर्ताओ और पुलिस के बीच टकराव हो गया। एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने डीएसपी को ज्ञापन सौंपकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।