बांसगांव: दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने गया बेलीपार के गड़वापार निवासी युवक नदी में डूबा, 5 घंटे बाद शव हुआ बरामद
बेलीपार थाना क्षेत्र के गड़वापार निवासी एक युवक अपनी दादी की मौत के बाद दाह संस्कार हेतु आज भौवापार गांव के समीप राप्ती नदी के तट पर गया था। जहां दाह संस्कार के बाद स्नान के दौरान युवक नदी में गहराई अधिक होने से युवक गहरे पानी में समा गया। खोजबीन के दौरान स्थानीय लोगों के प्रयास के बाद भी असफलता मिलने पर बेलीपार पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम बुलाई।