शामली: अंबेहटा रिदान में भूमि विवाद को लेकर मारपीट व जानलेवा हमले में शामिल 2 महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Oct 2, 2026 शामली के झिंझाना थाने की पुलिस ने बताया कि 30 सितंबर को अंबेहटा रिदान में भूमि विवाद को लेकर मारपीट व जानलेवा हमले की वारदात प्रकाश में आई थी। शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में वांछित अंबेहटा रिदान निवासी नूर मोहम्मद, साकिब, मुसर्रत और खुशी उर्फ खुशनसीब को गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।