मुगलसराय: संघति के समीप अनियंत्रित मैजिक वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, सवार जीजा व साली की हालत गंभीर
चंदौली जनपद के धीना थाना क्षेत्र के बभनियाव गांव का रहने वाला सोनू 28 वर्ष अपने साली सकलडीहा थाना क्षेत्र के सलेमपुर निवासिनी आंचल उर्फ रितु 25 वर्ष को बाइक बाइक लेकर वाराणसी से अपने गांव की ओर आ रहा था, तभी अनियंत्रित मैजिक वाहन ने अलीनगर थाना क्षेत्र के संघति गांव समीप टक्कर मार दी, घायल दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।