मुगलसराय: पचफेड़वा समीप नेशनल हाईवे-19 पर अनियंत्रित टेलर वाहन की टक्कर से बाइक सवार रिटायर चपरासी की हुई मौत
अलीनगर थाना क्षेत्र के पचफेड़वा समीप नेशनल हाईवे-19 पर सोमवार को अनियंत्रित टेलर वाहन की टक्कर से बाइक सवार रिटायर चपरासी की मौत हो गई है। मुगलसराय थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी खाजा चौहान कुछ वर्ष पहले सरकारी चपरासी के पद से रिटायर हुए थे। आज अपने पुत्र गोपी चौहान के साथ चंदौली पेंशन के काम से जा रहे थे, तभी हादसा हो गया। पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।