मुगलसराय: जीआरपी के जवान ने देवदूत बनकर डीडीयू जंक्शन पर चलती ट्रेन से गिर रहे यात्री की बचाई जान, वीडियो हुआ वायरल
चंदौली जनपद के डीडीयू जंक्शन पर सोमवार-मंगलवार मध्यरात्रि जीआरपी के जवान चलती ट्रेन से गिर रहे एक यात्री की जान बचाई है। डीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर चलती ट्रेन के गेट से एक यात्री का पैर फिसल गया। वह ट्रेन के नीचे ट्रैक पर गिरने वाला था कि तत्परता दिखाते हुए जीआरपी के जवान ने यात्री की जान बचा ली। घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो गया है।