मुगलसराय: पड़ाव तड़वा वीर बाबा मंदिर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में शौचालय में बैठे-बैठे एक व्यक्ति की मौत, वह माला-फूल बेचता था
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पड़ाव स्थित तड़वा वीर बाबा मंदिर के पास शौचालय में बैठे-बैठे संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत हो गई है। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के डैना गांव निवासी प्रदीप कुमार यादव 42 वर्ष तड़वा बाबा मंदिर के पास अपने साथियों के साथ रहकर मंदिर पर माला-फूल बेचता था। सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला, पुलिस कार्रवाई में जुट गई।