मुगलसराय: मुगलसराय के पी पी सेंटर में अशनाई के मामले पर हंगामा, पत्नी ने पति की चप्पलों से पिटाई की, एक दाई निलंबित
कहते है इश्क और मुश्क छुपाए नही छूपते ऐसा एक मामला मुगलसराय के पी पी सेंटर में प्रकाश में आया, जहां से अस्पताल में काम करने वाली एक महिला दाई व पुरुष सफाई कर्मी इश्क लड़ाते पकड़े गए। पत्नी ने अस्पताल के कमरे में रंगे हाथ रंगरलियां मनाते हुए पकड़ा। गुसाईं पत्नी ने पति की चप्पलों से पिटाई कर दी। प्रभारी चिकित्सक ने बताया कि मामले में एक दाई को हटाया गया है।