बकानी: बकानी क्षेत्र के कुंडीखेड़ा बालाजी परिसर में भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं की संयुक्त सदस्यता अभियान कार्यशाला का हुआ आयोजन
बकानी क्षेत्र के कुंडीखेड़ा बालाजी परिसर में आज सोमवार को पूर्व संसदीय सचिव नरेंद्र नगर की अध्यक्षता में भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं की संयुक्त सदस्यता अभियान कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यशाला में मंडावर, रिछवा, रटलाई व बकानी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। भाजपा के राष्ट्रीयव्यापी सदस्यता अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया।