बकानी: बकानी कस्बे में हजरत इमाम हुसैन की याद में हुसैनी कमेटी ने निकाले 40 वें के ताजिये
बकानी कस्बे में आज रविवार को हजरत इमाम हुसैन की याद में हुसैनी कमेटी ने 40 से के ताजिये निकाले जिसमें भीलवाड़ा का मशहूर बैंड बुलाया गया। कव्वालो द्वारा एक से बढ़कर एक कलाम पेश किए गए। ताजियों का जुलूस कस्बे की शेर काजी मस्जिद चौक से प्रारंभ हुआ जो की पंचायत रोड, अस्पताल रोड होते हुए कर्बला की ओर ले जाया गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद दिखाई दिया ।